Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फूटा कोरोना बम, 65 नए मरीज, सुरक्षा...

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फूटा कोरोना बम, 65 नए मरीज, सुरक्षा बलों के 40 जवान भी शामिल, एक्टिव केस 875, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3952

रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है | रोजाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है | राजधानी रायपुर में एक साथ 65 नए कोरोना के मरीज मिले है | रायपुर में मिले 65 कोरोना संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक संख्या सुरक्षाबल के जवानों की है |

जिसमें राजधानी से सटे तुलसी बाराडेरा में CRPF के 32 जवान संक्रमित मिले है | इसके अलावा आंरग में ITBP के 8 जवान पॉजिटिव मिले है |

साथ ही विदेश से लौटे 6 मरीज और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से 6 पॉजिटिव मिले है | इसके अलावा जवान के परिजन भी संक्रमित है, जिनकी पहचान की जा रही है | आज मिले सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है | इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है |

ये भी पढ़े : ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव , पूर्व में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दोबारा टेस्ट में रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक 3952 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 875 है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3070 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 17 कोरोना संक्रमितों मरीजों की मौत हो चुकी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img