छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सितंबर से फिर शुरू होगा स्काई-वॉक का निर्माण, 7 साल बाद होगा काम, विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला

0
78

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विवादित प्रोजेक्ट स्काई वॉक को पूरा किया जाएगा। करीब 7 साल बाद इस पर फिर से काम शुरू होने वाला है। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

इस बैठक में सरकार ने फैसला लिया कि स्काई वॉक का निर्माण पूरा किया जाएगा। PWD अफसरों के मुताबिक, सितंबर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डिप्टी CM अरुण साव ने बताया कि, शास्त्री चौक के पास स्काई वॉक का निर्माण कार्य होगा।

रमन सिंह सरकार में जिस ड्राइंग डिजाइन के प्रोजेक्ट को अप्रूवल मिला था, उसी आधार पर स्काई वॉक के निर्माण होगा। दरअसल, तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने 2016-17 स्काई वॉक का काम शुरू कराया था। इसके लिए कंसल्टेंट एसएन भावे एसोसिएट मुंबई ने सर्वे किया। अपनी रिपोर्ट में बताया था कि, शास्त्री चौक से रोजाना 27 हजार, मेकाहारा चौक से करीब 14 हजार राहगीर पैदल आना-जाना करते हैं।

डीकेएस अस्पताल और जीई रोड के ट्रैफिक को कम करने के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया था। स्काई वॉक पर लोगों को चढ़ने-उतरने के लिए 12 जगहों पर सीढ़ी, ऐस्कलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था की गई। विधानसभा चुनाव 2018 के बाद तक स्काई वॉक का निर्माण कार्य चलता रहा। इसके बाद 2019 में भूपेश सरकार ने इस पर रोक लगा दी। हालांकि इस दौरान 70 फीसदी काम हो चुका था।