Friday, September 20, 2024
HomeNationalकांग्रेस का सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के...

कांग्रेस का सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का कर रहें विरोध

नई दिल्ली / पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है |  इसके कारण पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है |  इसके खिलाफ प्रदेश कांग्रेस लगातार दो दिन से जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं |  आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केजरीवाल सरकार  दोनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया | विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सतपुली, धुमाकोट और बीरोंखाल में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार से जनहित में पेट्रो पदार्थों और घरेलू गैस के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई।

सतपुली में कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में सतपुली मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, महिला नगर अध्यक्ष आरती देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, किरन रौतेला, रणधीर सिंह, गंगा सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।वहीं, तहसील मुख्यालय धुमाकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल और घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, प्रभारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, सचिव पृथ्वीपाल पर्णवाल, सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल आदि मौजूद रहे।

उधर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ बीरोंखाल बाजार में रैली निकाली। इस मौके पर महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी, दीपा देवी, सरोजनी देवी, दिक्का देवी, रजनी देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ख्यात सिंह नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. जयदेव नेगी, जयदीप नेगी, देशबंधु बिष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनवारी विमल, राजाराम, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, जयदेव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : कॉमेडियन कपिल शर्मा की वीलचेयर पर ले जाते एयरपोर्ट से तस्वीरें आईं सामने, अपने चहेते स्टार को इस तरह देख फैंस हुए परेशान , वायरल हो रहीं एयरपोर्ट वाली ये तस्वीरें

बढ़ती महंगाई पर सरकार पर भड़की आप, प्रदर्शन
सतपुली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकेश्वर के विभिन्न गांवों में हो रही पेयजल समस्या व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। आप युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द एकेश्वर क्षेत्र के डीब, श्रीकोट, गोर्ली, किमोली, श्रीकोटखाल आदि गांवों में पेयजल संकट का समाधान नहीं किया, तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को बाध्य होगी। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोष जताते हुए कहा कि इससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने जनहित में मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, अंकित नेगी, अनीता रावत सहित कई मौजूद थे। 

आज लगातार दसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में वृद्धि जारी रही |  दिल्ली में बढ़ती मंहगाई के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार और दिल्ली की अरविन्द सरकार दोनों बराबर की जिम्मेदारी है, क्योंकि दोनों ही सरकारें पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और वेट को कम करके जनता को राहत देने की दिशा में कोई कार्यवाही नही कर रही हैं | आजादी के बाद 70 वर्षों में पहली हुआ है जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों भारी गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं |  दो महीने में गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दामों में 175 रुपये की वृद्धि हुई है |  आज बढ़ती मंहगाई से झुग्गी झौपड़ी, निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, प्रतिदिन कमा कर खाने वाले सहित प्रत्येक घर रसोई प्रभावित हुई है | 

ये भी पढ़े : विधायकों, सांसदों और नौकरशाहों को निशाना बनाने वाले सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ , महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर हाईप्रोफाइल लोगों को बनाते थे अपना शिकार , फिर ब्लैकमेल कर मांगते थे लाखों की रकम 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img