Friday, September 20, 2024
HomeNEWSकांग्रेस संगठन चुनाव की सरगर्मियां तेज, राहुल नहीं तो प्रियंका गाँधी वाड्रा...

कांग्रेस संगठन चुनाव की सरगर्मियां तेज, राहुल नहीं तो प्रियंका गाँधी वाड्रा होंगी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार, अप्रैल में चुनाव कराने की तैयारियां शुरू, निर्विरोध चुनाव कराने पर जोर, गैर गाँधी उम्मीदवार भी हुए सक्रीय

नई दिल्ली / कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक अबकी बार प्रियंका गाँधी वाड्रा को चुनावी मैदान में उतारने और उनके निर्विरोध निर्वाचन की तैयारी शुरू की गई है। पार्टी आलाकमान के कामकाज और वैचारिक मतभेद के मामलों के बीच अप्रैल में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव कराने पर विचार किया जा रहा है।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी चुनाव लड़ने के इच्छुक नजर नहीं आ रहे है, इसलिए प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक निर्विरोध निर्वाचन से 2019 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में मचे बवाल को कम किया जा सकेगा। हालाँकि राहुल गांधी को अभी भी पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रयास किया जायेगा।

सूत्रों ने बताया कि संगठनात्मक चुनावों में डिजिटल वोटिंग व अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के एक करीबी नेता ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए अनिच्छुक होते हैं, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा एक संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।

उधर चुनाव की तैयारियों के बीच गैर गाँधी अध्यक्ष की भी तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए गुलाम नवी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पी चिताम्बरम और कपिल सिब्बल का नाम जोरों पर है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो सकता है। हालांकि, पार्टी में कुछ लोगों को लगता है कि इससे प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम जैसे प्रमुख राज्यों में आने वाले चुनावों के पूर्व होंगे। ताकि नई ऊर्जा के साथ भाजपा को चुनौती दी जा सके।

ये भी पढ़े : देश में बीते 24 घंटे में 33 हजार ने महामारी को मात दी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 26 हजार 382 नए मामले, 387 लोगों की हुई मौत

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img