Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhCongress Leader Dies: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष का निधन, देर रात हार्ट...

Congress Leader Dies: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष का निधन, देर रात हार्ट अटैक से हुई मौत

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का देर रात हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है|इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है|मंडावी कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के विधायक भी थे|वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी थे|उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 90 के दशक में की थी|वो युवा कांग्रेस में सक्रिय थे|  मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे|इसके बाद 1998 में पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे | 

दरअसल, कांग्रेस के नेता मनोज हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे | वो इलाज के लिए कल चेन्नई जाने वाले थे| लेकिन जाने से पहले ही आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी| पर अस्पताल पहुंचने से पहले मनोज मंडावी की सांसे थम गई| धमतरी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी साँसे ली ,डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| 

बताया जाता है कि राज्य निर्माण के बाद अजीत जोगी शासन में पीडब्ल्यूडी और नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे| वो 3 बार के विधायक और दिग्गज कांग्रेसी नेता थे. 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी देवलाल दुग्गा को 27 वोट से पराजित कर चुनाव जीता था| अपने क्षेत्र में उनका काफी दबदबा था| यही वजह है कि  भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से  लगातार दूसरी बार वो विधायक बने| उनके निधन के बाद से पूरे भानुप्रतापपुर में मातम छाया हुआ है| 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img