गेंदलाल शुक्ला /
कोरबा / नगर निगम कोरबा में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद कोरबा के नए महापौर बन गए है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी ने कब्जा कर लिया है। राजकिशोर प्रसाद ने 1 वोट से चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस को 34 वोट मिले जबकि बीजेपी को 33 मत प्राप्त किया। वहीँ सभापति के रूप में कांग्रेश के श्यामसुंदर सोनी चुने गए | कांग्रेश को मिले 35 मत भाजपा के नरेंद्र देवांगन को मिले 32 वोट | इसके साथ ही कोरबा नगर निगम के दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है |
दरअसल बसपा, जनता कांग्रेस और निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया था | इन सभी ने महापौर और सभापति का समर्थन करने का पत्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष को सौंप दिया था | इनके कांग्रेस के पाले में आ जाने से चुनाव एकतरफा हो गया | बता दें कि कांग्रेस शुरु से ही कहती आई है कि इस बार हम सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं | इस तरह अपने कहे अनुसार कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है | वहीँ बीजेपी का सूफड़ा साफ़ हो गया है |