मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा, अब 26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव

0
5

भोपाल वेब डेस्क / राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या 90 हो गई है | राज्य में अब विधानसभा की 26 सीटें खाली हो गई है | एक सप्ताह के अंदर राज्य में कांग्रेस के लिए यह दूसरा झटका है।

बताया जाता है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोधी को पार्टी में शामिल होने के छह घंटे के अंदर नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारी की कोरोना से मौत, आज राजधानी रायपुर में मिले 55 नए पॉजिटिव , एक ही परिवार के 18 सदस्य संक्रमित 

बताया जाता है कि इसी साल मार्च के महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने करीबी 22 विधायकों के साथ कांग्रेस में बगावत कर दी थी | जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा |

कांग्रेस के लिए संकट की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी जो अपने 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा दो विधायकों के निधन और अब लोधी के बाद सुमित्रा देवी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद 26 विधानसभा सीट खाली हो गई हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं।