Friday, September 20, 2024
HomePoliticsडीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में जरही में कांग्रेस की...

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में जरही में कांग्रेस की सायकल रैली

अफरोज खान 

सूरजपुर /  केंद्र सरकार के द्वारा डीजल और पेट्रोल के दाम में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में आज नगर पंचायत जरही चौक से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव के नेतृत्व में विशाल रैली सायकल निकाली गई तथा मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया.  इसी के साथ कोयला खदानों में चल रही तीन दिनों की हड़ताल पर हड़ताल स्थल शिवानी खदान गेट पर कुमार सिंह देव और कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोयला मजदूरों की तीन दिवसीय  हड़ताल को शिवानी खदान जा कर अपना समर्थन दिया तथा हड़ताली कोल कर्मियों के इस हड़ताल में डटे रहने तथा उनकी मांगों को जायज ठहराया. इस अवसर पर जरही नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर आयाम, उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे , एसईसीएल मंत्री प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम राजवाड़े , राजेन्द्र प्रताप सिंह , संजय सिंह , फिरोज खान,बनवारी लाल गुप्ता पार्षद निशा बीजु , तुलसी सिंह ,सिद्धू शर्मा,रवि महंत,मधु,  अंजन, केके साहू,बीएन भगत, इरफान,परवेज खान, फैशल खान, अंकित सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्त्ता और कोयला कामगार मौजूद थे

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img