हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव हुआ था। हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से शुरू हो गया है। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम से गिनती की गई। अभी तक आए ताजा रुझानों के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस की वापसी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का भी आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने हिमाचल की 43 सीटों के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं।इनमे बीजेपी- 26 सीट पर,कांग्रेस- 39 सीट पर जबकि निर्दलीय- 3 सीट पर जीत दर्ज की है।

वहीं हिमाचल में बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल चुनाव में कांग्रेस को मिलने जा रही जीत पर कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है।