Friday, September 20, 2024
HomeJara Hatkeरंग बिरंगी गोभी जल्द बाजार में , हरियाणा के करनाल में रंगीन बीजों...

रंग बिरंगी गोभी जल्द बाजार में , हरियाणा के करनाल में रंगीन बीजों ने लाई क्रांति , पुणे के किसान ने प्रयोग कर इसे और बनाया उन्नत , 70 दिनों में खेतों में लहलहाने लगी बैगनी और पीले रंग की गोभी , पढ़े दिलचस्प खबर  

पुणे  /  किसी ने कभी सोचा ही नहीं था कि रंग बिरंगी गोभी भी पैदा हो सकती है | दरअसल अभी तक बाजार में रंग बिरंगे बैगन ही नजर आते रहे है | लेकिन हरियाणा के करनाल में गोभी के रंग बिरंगे बीज इजात किये गए | इन बीजों को महाराष्ट्र के नासिक के 42 साल के किसान महिंद्र निकम ने अपने खेतों में उपजाएँ | उन्होंने कुछ प्रयोग भी किये ताकि इन बीजों को उन्नत बनाया जा सके | आज इनके खेत में रंग बिरंगी गोभियाँ नजर आ रही है | इसे देखने के लिए कई किसान और स्थानीय लोगों का तांता लगा हुआ है | किसान के मुताबिक उसे उम्मीद है कि बाजार में उसकी फसल कम से कम 16 लाख रुपए कमा के देगी | रंगीन और ऊंची कीमत वाली नई किस्म की फूलगोभी की खेती के प्रति अन्य किसान भी रूचि दिखा रहे है | बताया जाता है कि लगभग 70 दिन पहले महेंद्र निकम ने हरियाणा के करनाल के खेत में परीक्षण किए गए नए विकसित बीज खरीदे थे । इन विशेष बीजों को  पुणे में सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड द्वारा परीक्षण और नए तरीके से विकसित किया गया है।

प्रतिकात्मक  तस्वीर   

विशेष रूप से तैयार किए गए फूलगोभी के इन बीजों की महिंद्रा निकम ने अपने पांच एकड़ के खेत में बुआई की | उनका खेत नासिक के मालेगांव तालुका के दाभडी गांव में है | महेंद्र के मुताबिक उसने खेती पर लगभग 40 हजार रूपये खर्च किये | लेकिन पैदावार खेत में 20,000 किलोग्राम के लगभग बैंगनी और पीले फूलगोभी की आंकी गई हैं। 

प्रतिकात्मक  तस्वीर 

उनके मुताबिक अब तक वह राज्य में एकमात्र किसान है, जिसके पास ये विशेष रूप से विकसित फूलगोभी हैं | उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी कटाई की जाएगी |  उनके मुताबिक बाजार में इसकी मांग के अनुरूप 80 रुपए प्रति किलोग्राम कीमत आंकी गई है। उधर सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड से जुड़े  प्रोटेक्टेड क्रॉप स्पेशलिस्ट शिरीष शिंदे के मुताबिक रंगीन फूलगोभी के बीज का आविष्कार करने के लिए कई प्रयोग स्विट्जरलैंड और अमेरिका में किए गए थे । इसके बाद में हरियाणा में करनाल के परीक्षण फार्म में बड़ी संख्या में छोटे फूलगोभी के पौधे लगाए गए। इन प्रयोगों के उचित परिणाम मिल जाने के बाद  हाइब्रिड बीजों को देश के कुछ किसानों को बेच दिया गया था | उन्होंने बताया कि सामान्य पारंपरिक फूलगोभी की तुलना में इसमें विटामिन ए सामग्री भी उच्च श्रेणी में है।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img