Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में काॅलेज छात्रा को देह व्यापार के लिए किया...

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में काॅलेज छात्रा को देह व्यापार के लिए किया मजबूर, दिया पैसों का लालच, पकड़े जाने पर छात्रा पर ही मढ़ दिया आरोप, तफ्तीश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के गांधीनगर पुलिस थाने में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो एक कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। यह शहर इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि यह तीन राज्यों के संपर्क में है और इन सभी राज्यों में देह व्यापार धड़ल्ले से संचालित किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर जैसी छोटी जगहों पर भी ऐसी महिलाएं कॉलेज छात्राओं से जबरन देह व्यापार कराने का काम बड़ी आसानी से कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की बात भी कह रही है।

दरअसल मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली माही नामक महिला के खिलाफ आरोप है कि वो कॉलेज की छात्राओं पर दबाव बनाकर देह व्यापार करने को मजबूर करती है। पीड़िता को महिला ने एक रात का 5 हजार और 2 घंटे का 2 हजार दिए जाने की बात कह, उसे देह व्यापार करने को मजबूर कर रही थी। यही नहीं आरोपी महिला ऐसा नहीं करने पर पीड़िता को घर मे बदनाम करने की धमकी भी दे रही थी।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा में धारदार हथियार से स्थानीय बीजेपी नेता की हत्या, पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली लाश, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, जाँच में जुटी पुलिस

इधर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी महिला अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इंकार कर रही है वहीं, पीड़िता पर ही आरोप लगा रही है कि कॉलेज छात्रा का उसके पति के साथ संबंध है, जिसके लिए उसका विवाद चल रहा था। महिला ने देह व्यापार कराने की बात से इनकार किया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img