रायपुर : छत्तीसगढ़ में आईटी-ईडी की रेड से हड़कंप मचा है | बताया जाता है कि सोमवार को इस रेड की भनक मिलते ही कलेक्टर कोरबा रानू साहू गायब हो गई है | लोगो के मुताबिक कल शाम 3 बजे तक वे रायगढ़ में मौजूद थी | उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है | ईडी ने रायगढ़ स्थित उनके सरकारी बंगले को सील कर दिया है | आईटी-ईडी की टीम को आईएएस रानू साहू की तलाश है | जबकि रानू साहू के पति जेपी मौर्य रायपुर में अपने आवास पर पाए गए |

सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि उनके ठिकानो से बड़ी तादाद में महत्चपूर्ण दस्तावेज मिले है | इसमें खनिज-खदान आवंटन से जुड़े दस्तावेजों के अलावा निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल बताये जाते है | सूत्रों के मुताबिक जेपी मौर्य ने राजनांदगांव के छुरिया में अपने भाई के नाम से राईस मिल खरीदी थी | इसके मूल दस्तावेजों को लेकर उनसे पूछताछ की खबर है | यह भी बताया जाता है कि कुछ नेताओ को गैर कानूनी रूप से खदान आवंटन की अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर मौर्य से पूछताछ जारी है |

उधर सोमवार शाम से सूर्यकांत तिवारी भी अपने ठिकानो से गायब बताया जा रहा है | सूर्यकांत और उसके करीबियों के ठिकानो में हुई रेड के बाद उसकी भी खोजबीन की गई |

लेकिन कोई पता नहीं चला | सूत्रों का दावा है कि दोनों छत्तीसगढ़ छोड़ दिल्ली में डेरा डाले हुए है | न्यूज़ टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने रायगढ़ मुख्यालय छोड़ने के पूर्व शासन से कोई अनुमति नहीं ली है |

हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है | न्यूज़ टुडे ने इस संबंध में बिलासपुर कमिश्नर एवं चीफ सेक्रेटरी कार्यालय से भी संपर्क करने की कोशिस की लेकिन कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई |

इधर खबर आ रही है कि आईटी-ईडी की इस रेड को मॉनिटर करने के लिए आज शाम दिल्ली से वरिष्ठ IRS अफसरों का रायपुर आना हो रहा है | इसमें वर्ष 2005 बैच के कुछ चर्चित अफसर शामिल है | बताया जाता है कि इन्ही अफसरों ने मुंबई में “D कंपनी” और बॉलीवुड में ब्लैक मनी पर लगाम कसी थी | फिलहाल अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों के ठिकानों पर जारी आईटी-ईडी की रेड से प्रदेश का राजनैतिक गलियारा गरमाया हुआ है |