
दंतेवाड़ा। CM Visit Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। वहीं अब प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय मुख्यमंत्री राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
बता दें कि, सीएम साय इस समय चूड़ी टीकड़ा पहुंचे हैं, जहां उन्होंनेबाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CM Visit Dantewada: इस दौरान सीएम साय ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी और आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।