
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार शाम से हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस आपदा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, एक व्यक्ति घायल है और एक महिला लापता है। जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में पानी और मलबा भर गया, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में जेल रोड, सैणी मोहल्ला और जोनल अस्पताल के आसपास के इलाके शामिल हैं। घटना में घायल महिला और उसका बेटा अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक अन्य महिला की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और होमगार्ड्स राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक 15 से 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति और बिजली विभाग की टीमें मलबा हटाने और सेवाएं बहाल करने में लगी हुई हैं।
आपदा से यातायात भी प्रभावित हुआ है। SEOC के अनुसार, राज्य भर में 358 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 259 मंडी जिले में हैं। साथ ही, 182 ट्रांसफॉर्मर और 179 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे (NH-21) पर मंडी