Monday, September 23, 2024
HomeChhatttisgarhLATEST NEWS : ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव जगदलपुर रेफर, माथे पर...

LATEST NEWS : ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव जगदलपुर रेफर, माथे पर आई है गंभीर चोट, कैसा है हाल पढ़िए

रायपुर। ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर फेमस हुए सहदेव ​दिरदो मंगलवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गया है। दोस्तों के साथ बाइक पर घुमने निकले सहदेव की बाइक के फिसल जाने से यह हादसा हुआ है, जिसमें सहदेव को माथे पर गंभीर चोट आई है। उसके सिर की हड्डियां नजर आने लगी है, जिसके चलते सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

कलेक्टर विनीत नंदनवार ने सहदेव की चिंताजनक हालत को देखते हुए त्वरित निर्णय लिया और प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए सहदेव को जगदलपुर रेफर किया गया है। फिलहाल सहदेव को गहन चिकित्सा दी जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब सहदेव के सड़क हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल कलेक्टर सुकमा और जगदलपुर को उपचार की विशेष व्यवस्था कराए जाने निर्देशित किया।

जगदलपुर पहुंचने के बाद सहदेव को गहन चिकित्सा दी जा रही है। सीएम बघेल ने सहदेव के सेहत को ​लेकर अपडेट करते रहने के निर्देश दिए हैं। ख​तरे की बात को लेकर डॉक्टरों का स्पष्ट जवाब नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि सहदेव की सेहत में जल्द सुधार आ जाएगा। फिलहाल उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की सलाह डॉक्टरों ने नहीं दी है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img