Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhछत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में क्वारेंटाइन सेंटर की कई महिलाएं भूख हड़ताल पर,...

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में क्वारेंटाइन सेंटर की कई महिलाएं भूख हड़ताल पर, रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी घर नहीं जाने देने से नाराज, उधर हालात पर नज़र रखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों और सरपंचों से की बात

जशपुर / छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव – कुनकुरी के बरंगजोर क्वारंटाइन सेंटर की कई महिलाएं भूख हड़ताल पर चली गई हैं। उनका आरोप है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें घर नहीं जाने दिया जा रहा है | इससे ये महिलाएं नाराज हैं। उनके मुताबिक पिछले 20 दिनों से 12 महिलाओं को इस क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इनमे से 18 में से 11 महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर बताया जा रहा है कि कई लोगों को घर जाने की इजाजत देने के बाद संक्रमण के लक्षण पाए गए थे | लिहाजा पूर्ण सतर्कता और एतिहात बरतते हुए ही लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा रही है |

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, राज्य के विभिन्न हिस्सों से रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 565 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 93 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। साथ ही 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

इधर रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहरे लोगों के बारे में जिलाधीशों और सरपंचों से बात की | उन्होंने वहां की हालातों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा | उन्होंने अधिकारीयों को क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों की दिक्कते दूर करने के निर्देश भी दिए है |

ये भी पढ़े : कोरोना ने तोड़ी देश की अर्थतंत्र की हड्डी , राज्यों से लेकर केंद्र की सरकारी योजनाओं पर भी पड़ा असर , मोदी सरकार का फैसला, मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई भी नई सरकारी योजनाए  

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img