Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जिलों को जारी किए 25-25 लाख रूपए

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख प्रकट किया, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img