मस्तूरी: Rape with Chhattisgarhi Actress छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना एक साल पहले का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कलाकार व उसके साथियों सहित चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां के देव किरारी स्थित एक घर में जांजगीर जिले की 23 वर्षीय छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। अभिनेत्री की पहचान स्क्रिप्ट राइटर वेद परसदा निवासी नारायण साहू से हुई थी।
साल 21 में अभिनेत्री उसकी सहेली व नारायण साहू व उसका साथी नारायण भोई रायपुर से ट्रेन से रात करीबन 11 बजे बिलासपुर पहुँचे। आरोपियों ने अभिनेत्री व उसकी सहेली को इतनी रात घर जाने से मना करते हुए सुबह जाने कहा और अपने घर ले गए। एक ही फील्ड से होने के चलते अभिनेत्री आरोपी के देव किरारी गांव अपनी सहेली के साथ चली गयी।
यहां खाना खाने के बाद अभिनेत्री और उसकी सहेली अलग कमरे में सोने चली गई। आरोपी नारायण साहू अपने दोस्त के साथ अलग कमरे में चले गए। फिर रात में आरोपी ने युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद एक युवक ने अभिनेत्री की सहेली को खिंचकर बाहर ले गया। फिर आरोपी नारायण ने अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अभिनेत्री को शादी का झांसा दिया।
शादी के झांसे में आकर युवती रिपोर्ट न करने के लिए मान गई। जब शादी करने की बात आई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने मस्तूरी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने नारायण साहू, उसके दोस्त नारायण भोई व उनके दो अन्य साथियों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
आरोपियों को ढूंढने जगह-जगह छापेमार की कार्रवाई की जा रही है
बिलासपुर एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा ने बताया कि, मस्तुरी थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। वहीं आरोपियों ने अपने फोन भी बंद कर दिए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों को ढूंढने जगह-जगह छापेमार की कार्रवाई भी की जा रही है।
