रायपुर: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम में अचानक बदलाव के चलते कई बीमारियां लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इनमे सर्दी-खांसी, बुखार और गले में खरास जैसे कई लक्षण मरीजों में नजर आ रहे है। जानकार बताते है कि इस माह मौसमी बीमारी कई लोगों को झेलनी पड़ रही है। उधर मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है. 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि दर्ज की गई. मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहा. अधिकतम तापमान में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 1-2°C की वृद्धि देखी गई है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 1-2°C बढ़ेगा, फिर अगले 2 दिनों में 1-3°C की गिरावट होगी. अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 1-3°C बढ़ेगा, फिर अगले दो दिनों में 1-3°C की गिरावट होगी. अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों में 2-3°C की बढ़ोतरी, फिर 1-2°C की गिरावट होने की संभावना है। जबकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1-2°C बढ़ सकता है. अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद हल्की गिरावट की संभावना है.
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2°C जगदलपुर में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. 18 फरवरी का पूर्वानुमान. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35°C, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है. लोगों को सामान्य मौसम की स्थिति का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।