
रायपुर : – छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे है। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कुछ देर बाद शुरू होगा। इसे लेकर राजभवन में सरगर्मियां तेज है। कई महत्वपूर्ण बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जानकारी के मुताबिक विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्री बनाए जा रहे हैं। राजभवन में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह होगा।

बीजेपी सूत्रों से जानकारी मिली है कि तीन विधायकों को शपथ ग्रहण का आधिकारिक आमंत्रण मिला है. इन विधायकों में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव है. गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ में यादव समाज से आते हैं जबकि राजेश अग्रवाल कारोबारी वर्ग से और गुरु खुशवंत साहेब का नाम छत्तीसगढ़ के आध्यात्मिक गुरुओं में शुमार है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि नए चेहरों के साथ पुराने मंत्रियों को भी क्षेत्रीय, जातीय संतुलन और राजनैतिक समीकरणों को साधने पर विशेष जोर दिया जाएगा। लेकिन तीनों संभावित मंत्रियों के नाम सामने आने के बाद साफ़ हो गया है कि साय की नई टीम में शामिल तीनों नए चेहरे को ही मौंका दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक सादे समारोह में 10 बजकर 30 मिनट पर राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। सीएम साय 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से राजभवन के लिए निकलेंगे | राजभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में शपथग्रहण समारोह 11 : 30 बजे तक शपथग्रहण कार्यक्रम होगा. इसके बाद सीएम से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे |

नए मंत्रियों की उपलब्धि
2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता गजेंद्र यादव अरुण वोरा को हराकर दुर्ग शहर से विधायक बने थे। वे यादव समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं। उनका दुर्ग में ही जन्म हुआ, और शुरुआती पढ़ाई भी, उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए वे रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में भी रहे।

गुरु खुशवंत साहेब:
सतनामी समाज में गहरी पकड़ रखने वाले गुरु खुशवंत साहेब ने 2023 में कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराया और विधायक बने थे। आज शपथग्रहण लेने वाले में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का भी नाम शामिल होने से सतनामी समाज में खुशी की लहर है। खुशवंत साहेब सतनामी समाज के धर्मगुरु और प्रमुख नेता है. सालों से समाज सेवा में सक्रिय है. विधानसभा चुनाव के दौरान घोषित संपत्ति लगभग 2 करोड़ है. कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पहली बार विधायक और अब मंत्री भी :
साल 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के पूर्व डिप्टी सीएम और अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव को शिकस्त दी थी। हालांकि कांटेदार मुक़ाबले में सिर्फ 94 वोटों से उन्होंने टीएस सिंहदेव को हराया था। पहली बार विधायक बने राजेश अग्रवाल अब मंत्री बनने जा रहे हैं। वे व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. विधानसभा चुनावों के दौरान उनकी घोषित संपत्ति 10 करोड़ रुपये की है. उनके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। फ़िलहाल, नए मंत्रियों की आमद दरज होने से साय मंत्री मंडल में रौनक बढ़ने के साथ ही कोरम भी पूरा होता प्रतीत हो रहा है।