छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में 15 अगस्त पर सिर्फ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक समारोह समेत सभी कार्यक्रम रद्द, कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, स्कूली बच्चों को मिली राहत, पालकों ने भी सरकार के फैसले का किया स्वागत

0
5

रायपुर / भोपाल – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिर्फ ध्वजारोहण होगा | शेष सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है | मध्यप्रदेश में यह फैसला ले लिया गया है | लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी इस पर मुहर लगना बाकि है | दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है | लिहाजा इसका असर इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी पड़ना तय माना जा रहा है | मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में इस बार सिर्फ ध्वजारोहण होगा | सरकार ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है |

यहाँ ना तो परेड और सलामी कार्यक्रम होगा और ना ही प्रदेश के किसी भी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की इजाज़त दी गई है | केवल विभाग प्रमुखों और प्राचार्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जायेगा | कोई सार्वजानिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे | स्थानीय कार्यक्रमों को लेकर जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है | उधर राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक पुलिस परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में केवल ध्वजारोहण होगा, यहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे |

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण व विभागों द्वारा झांकी का प्रदर्शन नहीं होने की जानकारी मिल रही है | हालाँकि अभी इस बारे में अधिकृत फैसले का इंतज़ार किया जा रहा है | बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत फैसला लिया जायेगा |