
Chardham Yatra 2026. चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुंच गया है. शनिवार को चारधाम में कुल 58 हजार 564 लोगों ने दर्शन किए. जिसके बाद चारधाम में श्रद्धालुओं के दर्शन का कुल आंकड़ा 6 लाख पांच हाजर 178 तक पहुंच गया हैं. जारी आंकड़ों के मुताबिक यमुनोत्री धाम में दो मई शनिवार को कुल 9 हजार 203 लोगों ने दर्शन किए हैं. इस तरह यमुनोत्री धाम में भक्तों की कुल संख्या 89 हजार 565 हो गई है. वहीं गंगोत्री धाम की बात की जाए तो आज 8 हजार 545 लोगों ने मां गंगा के दर्शन किए. इस तरह मां गंगा के दर्शन करने वाले भक्तों का आंकड़ा 88 हजार 883 तक पहुंच गया है.
सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है. केदारनाथ में आज शनिवार को 22 हजार 530 लोगों ने दर्शन किए है. केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे. तब से अभी तक कुल दो लाख 84 हजार 301 भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंचे.
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. जिसमें 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी 12 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं और गंगोत्री धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हुई है. इसी तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. ऐसे में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 8 दिनों के भीतर बदरीनाथ धाम में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 30 अप्रैल को 6 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो केदारनाथ धाम में अकेले कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है. जबकि, बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में एक-एक श्रद्धालुओं की मौत हुई है. उधर, चारधाम यात्रियों की संख्या की बात करें तो 4 लाख 54 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं.




