छत्तीसगढ़ में फिर लॉकडाउन के आसार, बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

0
5

रायपुर / छत्तीसगढ़ में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। आज रात से राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। आज शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों की बैठक बुलाय़ी है। बैठक में प्रदेश में 15 दिन का लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया जा सकता है। राज्य सरकार ने अपने स्तर से इसकी पूरी तैयारी कर ली है। आज मंत्रियों की बैठक के बाद संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाम 4 बजे सीएम हाउस में ये बैठक बुलायी है। इस बैठक का पूरा एजेंडा ही कोरोना से जुड़ा है।

लिहाजा कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ लॉकडाउन पर चर्चा की जायेगी। हालांकि लॉकडाउन का स्तर किस तरह का होगा ? किस तरह की सेवाओं को छूट दी जायेगी? बाजार में किन-किन दुकानों को खोलने की इजाजत दी जायेगी, इसे लेकर बैठक में चर्चा की जायेगी। हालांकि विश्वस्त सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रदेश में लाकडाउन 15 दिन का किया जा सकता है।