Friday, September 20, 2024
HomeCrimeसुहागरात की खुशियां बिखेरने के बाद नई नवेली दुल्हन हुई चंपत, शादी...

सुहागरात की खुशियां बिखेरने के बाद नई नवेली दुल्हन हुई चंपत, शादी के 3 दिन बाद दूल्हे और परिजनों को लगाया चूना, 2 लाख नकदी और लाखों के गहने लेकर हुई नौ दो ग्यारह, पुलिस और पीड़ित परिवार जुटा खोजबीन में, दुल्हन के हिल स्टेशन ओर भागने की सूचना

अमरोहा वेब डेस्क / आमतौर पर ऐसी कहानी फिल्मों में ही दिखाई जाती है, जब दूल्हे को चूना लगाने के लिए दुल्हन उसके साथ शादी करती है | फिर माल लेकर हो जाती है रफू चक्कर | हालाँकि फिल्मों में सामाजिक घटनाओं का ही संकलन किया जाता है | ऐसी ही एक घटना एक शख्स के साथ घटी | हाल ही में उसकी शादी हुई | सामाजिक बंधनों के बाद दुल्हन ने अपने ससुराल में सभी परम्पराये निभाई |

लेकिन सुहागरात के दूसरे दिन पहले वो अपने घर में और फिर शहर में ढूंढे नहीं मिली | ससुराल से अचानक दुल्हन के गायब से दूल्हा और उसके परिजन हैरत में पड़ गए | कुछ देर बाद उन्हें पता पड़ा कि दुल्हन अकेले नदारत नहीं हुई है , बल्कि अपने साथ घर की लक्ष्मी भी ले गई है | इसमें सोने -चांदी के कीमती जेवर और 2 लाख की नगदी शामिल है | फ़िलहाल पीड़ित दूल्हा पुलिस की शरण में है |

घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा की है | यहाँ की पुलिस उस दुल्हन की खोजबीन में जुटी है, जो शादी के 3 दिन बाद ही लुटेरी बन अपने ही पति के घर पर हाथ साफ कर गई | पुलिस के मुताबिक यह दुल्हन अपने पति के घर से 2 लाख की नकदी और गहने लेकर फरार हो गई है | वो उसकी खोजबीन में जुटी है | उधर पीड़ित परिवार में शादी के 3 दिन बाद ही मातम का माहौल दिखाई दे रहा है | दूल्हा और उसके परिजन मायूस है | उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बहू सुहागरात के दूसरे दिन ही अपनी असलियत में आ जाएगी | फ़िलहाल दूल्हे के परिवार वालों ने इस ठगी की शिकायत पुलिस को कर अपनी आपबीती सुनाई है | उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

जानकारी के मुताबिक, मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के करनपुर माफी इलाके का है | बताया जाता है कि इस इलाके में रहने वाले कोपल सिंह की शादी जबदा गांव में हुई थी | परिवारवालों को निशा इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने फ़ौरन अपने बेटे की शादी उससे कर दी | उनके एक करीबी ने बताया था कि निशा और उसका परिवार बनारस का रहने वाला है | लॉकडाउन और संक्रमण की वजह से ज्यादा लोग शादी में शामिल नहीं हो सकते | लिहाजा निशा की ओर से उसका एक मात्र रिश्तेदार ही इस शादी के समारोह में शामिल हुआ था |

16 जुलाई को अमरोहा में सादगी से शादी रचाई गई | इसके बाद सामाजिक परम्परानुसार निशा अपने ससुराल आ गई | लेकिन शादी के 3 दिन बाद ही 18 जुलाई की सुबह सुबह लुटेरी दुल्हन निशा ने अपने ही पति के घर लूट की घटना को अंजाम दिया | बताया जाता है कि दुल्हन ने अपने पति कोपल सिंह के घर में 2 लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवरों को लेकर फरार हो गई |

अल सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो पूरे परिवार में हलचल मच गई | शादी वाले घर में खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गई | नाते रिश्तेदारों को जब घटना पता पड़ी तो वे भी हैरत में पड़ गए | उधर पीड़ित परिवार ने शादी कराने के लिए बिजोलिया की भूमिका अदा करने वाले मलूआ सिंह को पकड़ा | लेकिन वह भी उन्हें चकमा देकर फरार हो गया |

अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अजयप्रताप सिंह ने आरोपियों की तलाश में एक टीम का गठन किया है | यह भी बताया जा रहा है कि हसनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को फरार निशा की लोकेशन किसी हिल स्टेशन की मिली है | हालाँकि उसका मोबाइल कुछ घंटों बाद बंद भी हो गया | पुलिस को अंदेशा है कि निशा अपने किसी साथी के साथ निजी वाहन से फरार हुई है | यह भी चर्चा है कि वो सामान्य महिला नहीं बल्कि शातिर और चालाक है | वो ठगी करने वाले किसी गिरोह से भी सम्बद्ध हो सकती है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img