Thursday, September 19, 2024
HomeChhatttisgarhCG News : झाड़फूंक से ठीक नहीं हुई बीमारी तो बैगा को...

CG News : झाड़फूंक से ठीक नहीं हुई बीमारी तो बैगा को ही उतार दिया मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर सुलझा अंधे कत्ल का मामला

CG News : पत्थलगांव पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई हैं। पुलिस ने अंधे कत्ल के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने लाश की पहचान कर ली हैं। मृतक की पहचान एक बैगा के तौर पर हुई है। बैगा झाड़फूंक कर अपना जीवनयापन करता था। संभवतः उसका यही पेशा उसकी मौत का कारण भी बना।

इस बारे में बताया गया हैं की बैगा के पास एक बीमार शख्स अपनी बीमारी का इलाज करा रहा था, लेकिन लगातार झाड़फूंक के बावजूद उसकी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इस बात से परेशान मरीज ने बैगा की जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई के बाद ही गंभीर तौर पर घायल बैगा की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं। आरोपी का नाम सुखीराम हैं। वह सरगुजा जिले का रहने वाला हैं। इस तरह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही कत्ल के इस मामले को सुलझा लिया हैं।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img