Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhCG CRIME: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला...

CG CRIME: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटका मिला शव, जांच जुटी पुलिस

दुर्ग : एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.युवक का लाश कमरे में लटका मिला। न्यू आदर्श नगर निवासी विपिन कुमार साहू (35) की पत्नी पेशे से नर्स है और पाटन में पदस्थ है। दोनों वैवाहिक जीवन खुश भी थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी से मिलने पाटन गया था और वहां से शाम को घऱ वापस आ गया। इसके बाद गुरुवार शाम घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।

पद्मनाभपुर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी धरम मंडावी ने बताया कि विपिन बुधवार को अपनी पत्नी से मिलने पाटन बटरेल गया था। उसकी पत्नी खिलेश्वरी साहू नर्स है और किराए का मकान में रहती है। विपिन बुधवार शाम को ही पत्नी से मिलकर घर वापस आ गया था।

घर आने के बाद वह काफी उदास और शांत था। उसने घर में किसी को कुछ भी नहीं बताया। दूसरे दिन शाम को उसके कमरे में उसका शव फंदे में झूलता मिला। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि विपिन और खिलेश्वरी की शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक चला। पिछले पांच दिनों से दोनों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। विपिन ने इसके बारे अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया और अंदर ही अंदर घुटता रहा। दोनों के बीच न जाने क्या हुआ कि वहां लौट कर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया है। उसके इस कदम से परिजन शोक में डूब गए हैं। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img