सुबह का खाना लाइट होना चाहिए, बशर्ते आप उसको पेट भर के खाएं लेकिन उसकी तासीर गर्म और पचाने में आसान हो इस तरह की चीजों को अपने नाश्ते में शामिल करें। दलिया, खिचड़ी, ओट्स या पोहा इन चीजों को नाश्ते के लिए परफेक्ट माना जाता है।

अगर आपको सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना हैं तो आप ऐसे फलों को चुनें जो बहुत अधिक ठंडे ना हो। सुबह के समय आप खाली पेट सेब का सेवन कर सकते हैं।