Cash-Discovery Row: सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक समिति ने शुरू की जांच, जस्टिस वर्मा के घर से मिले थे अधजले नोट…

0
32

Cash-Discovery Row: सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक समिति ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज के घर पर कथित तौर पर भारी मात्रा में कैश की बरामदगी मामले में जांच शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त आंतरिक समिति के तीन सदस्यों की टीम जांच के लिए पहुंची।

मिली जानकारी तीनों सदस्य की टीम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी एस संधावालिया और कर्नाटक उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनु शिवरामन शामिल हैं। जो न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर पहुंचे हैं।

जांच के दौरान समिति के सदस्य करीब 30-35 मिनट तक न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास के अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। न्यायमूर्ति वर्मा के आधिकारिक आवास पर बीती 14 मार्च की रात करीब 11.35 बजे आग लगने के बाद कथित नकदी बरामदगी हुई थी। जिसके बाद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई थी। इसके बाद 22 मार्च को भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोपों की आंतरिक जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी थी।