Friday, September 20, 2024
HomeNationalसबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली कर्मचारी को BSNL ने...

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली कर्मचारी को BSNL ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

कोच्चि वेब डेस्क / एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को अब सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है | बीएसएनएल ने उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश जारी कर दिए है | सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में घुसने की कोशिश करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने को लेकर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किये गए थे |

उन पर यह भी आरोप लगा था कि षड्यंत्र कर वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाओं को भड़काती है | कई शिकायतों के बाद एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का निर्देश दिया है। आदेश में बीएसएनएल ने कहा कि फातिमा के कृत की आंतरिक जांच के बाद यह फैसला लिया गया है।

उधर फातिमा ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने के फैसले को अदालत में चुनौती देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीति हस्तक्षेप है। बीएसएनएल में तकनीशियन के तौर पर कार्यरत फातिमा को नवंबर 2018 में गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। फातिमा को कथित रूप से फेसबुक के जरिये धार्मिक भावनाएं भड़काने के  लिए गिरफ्तार किया गया था। 

ये भी पढ़े : साउथ का अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय की अस्पताल में मौत, कैंसर का चल रहा था इलाज

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img