
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ से चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व CM भू-पे बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत की खबर आ रही है। चैतन्य बघेल को एसीबी/EOW और ED दोनों मामलों में जमानत को पूर्व मुख्यमंत्री के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। जानकरी के मुताबिक, करीब 6 माह से चैतन्य बघेल जेल की हवा खा रहे थे। हालाँकि, जमानत को लेकर अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। एक जानकारी के मुताबिक, चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत मिली है। पिछले दिनों अदालत में इस प्रकरण की बहस पूरी हो चुकी थी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज शुक्रवार को अदालत ने चैतन्य बघेल की जमानत स्वीकृत होने संबंधी अपना फैसला सुनाया। बताया जाता है, भ्रष्टाचार के अन्य मामलो में भी चैतन्य बघेल के खिलाफ जाँच जारी है।

शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल 18 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। कहा जा रहा है, कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) की ओर से दर्ज केसों में मिली है। ED ने चैतन्य को पिछले 18 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में सितंबर में ACB ने उन्हें तब गिरफ्तार किया जब वे पहले से ही जेल में निरुद्ध थे।

उधर, राजनैतिक गलियारों में चर्चा सरगर्म है, कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर एजेंसियों का शिकंजा भी नहीं कस पाया, कि चैतन्य बघेल को जमानत का लाभ प्राप्त हो गया। फ़िलहाल, शराब घोटाले ने एक बार फिर राजनैतिक रंग ले लिया है। मामले की उच्च स्तरीय जाँच और बघेल की भूमिका को लेकर बीजेपी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है, कि विधान सभा चुनाव 2023 के दौरान पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम नेताओं ने भ्रष्टाचार के जनक पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर शिकंजा कसे जाने का दावा किया था, लेकिन मौजूदा दौर में बीजेपी का यह दावा खोखला साबित नज़र आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल मस्त है,जबकि घोटाले में सहभागी बने उनके गिरोह के सदस्यों की हालत पस्त बताई जाती है,ज्यादातर जेल की हवा खा रहे है। ये और बात है, कि ऐसे आरोपी जेल में भी VIP सुविधा मुहैया कराये जाने को लेकर सुर्ख़ियों में है। ऐसे में देखना गौरतलब होगा,कि भू -पे बघेल के पुत्र जेल से रिहा होंगे या नहीं ?







