रिपोर्टर – मनोज सिंह चंदेल
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी पहाड़ी पर स्थित रोप वे पर बड़ा हादसा हो गया। रोप-वे की लगेज ट्रॉली टूटकर करीब 300 फीट नीचे गिर गई। हादसे में टॉली में सवार शख्स की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉली के जरिए पहाड़ी पर उपर सामान ले जाया जा रहा था। ट्रॉली में लगेज के साथ एक शख्स भी मौजूद था। ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम गोपी पटोती है जो सिंघी गांव का निवासी था।