ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन, परहेज करने से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान, जानें    

0
11

हेल्थ / आप सभी ने सदियों पुरानी कहावत सुनी होगी कि नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है | एक स्वस्थ ब्रेकफास्ट करना शरीर के लिये बेहद लाभदायक होता है | साथ ही इससे तनाव का स्तर कम होता है | सुबह के नाश्ते में आपको पोषण संबंधी चीजों का सेवन करना चाहिये | जैसे अनाज, दूध, नट्स, पोहा, इडली, दलिया, उपमा या अंडे आदि | प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का ब्रेकफास्ट आपको दिन में ऊर्जावान रहने में मदद करता है | आपको नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो |

टाइप -2 मधुमेह का उच्च जोखिम

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक अध्ययन किया जिसका उद्देश्य खाने की आदतों और स्वास्थ्य के बीच संबंध का पता लगाना था | लगभग छह वर्षों तक किए गए शोध में 46,289 महिलाओं ने भाग लिया | अध्ययन के रिजल्ट हैरान करने वाले थे | जिन महिलाओं को नाश्ते से परहेज करने की आदत थी, उनमें टाइप -2 डायबिटीज विकसित होने का खतरा उन महिलाओं की तुलना में अधिक था, जो अपना दैनिक नाश्ता करती थीं | वहीं, कामकाजी महिलाएं जिन्होंने अपने सुबह के भोजन को छोड़ दिया, उनमें टाइप 2 मधुमेह के विकास की 54 फीसदी अधिक संभावना थी |

हृदय रोगों का कारण बन सकता है

अध्ययनों से पता चलता है कि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करने वाले लोगों को हार्ट संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है | वहीं, ब्रेकफास्ट स्किप करने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं |

बालों के झड़ने का कारण बन सकता है

अगर आप अपने बालों से प्यार करते हैं तो सुबह के नाश्ते से परहेज न करें | नाश्ता न करने से प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है और साथ ही यह keratin के स्तर को प्रभावित कर सकता है | जो बालों की ग्रोथ को रोकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है | बालों को घना औऱ मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्रोटीन युक्त नाश्ते का आनंद लेना चाहिए |

ब्रेकफास्ट स्किप करना मोटापे का कारण बन सकता है

अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते उनमें वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है | यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो नाश्ते को छोड़ने के बारे में विचार न करें |

ये भी पढ़े : अगर आप भी है बजट फ़ोन की तलाश में तो कर लीजिए थोड़ा इंतज़ार, नए साल में लॉन्च होंगे ये धसू  फ़ोन, क़ीमत और स्पेक्स पर डाले एक नजर