
रायपुर: रायपुर के महादेव घाट इलाके में आधी रात कोहराम मच गया। सड़क पर लड़के कुछ लड़कियों से मारपीट करते नजर आये। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज भी हुई। हाथापाई के दौरान लड़कियों ने भी लड़कों की खूब पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़के-लड़कियों का हुजूम आपस में जूतमपैजार पर उतारू है।
वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि एक लड़की यह कहते हुए सुनाई देती है, ‘हम प्यार से बात कर रहे हैं समझे’। इसके साथ ही मौके पर मौजूद एक लड़का कहता है, पकड़ रे इसको। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। वीडियो बना रही लड़की से किसी मिश्रा को फोन लगाने के लिए कवायत करती नजर आ रही है। जवाब में वह कहती है कि मेरे पास मिश्रा का नंबर नहीं है। विवाद के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवतियां एक दूसरे को अलग-अलग करते भी नजर आ रहे है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि मारपीट में उतारू कुछ लोग नशे की गिरफ्त में भी है। फ़िलहाल, घटना की जांच जारी है।