Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentबॉलीवुड सितारों का जहरीली गैस लीक होने पर आया रिएक्शन, कहा- '2020...

बॉलीवुड सितारों का जहरीली गैस लीक होने पर आया रिएक्शन, कहा- ‘2020 की एक और तबाही, ये साल कब खत्म होगा? 

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एलजी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीक होने से घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है वहीं 800 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल गैस के रिसाव को काबू कर लिया गया। इस दर्दनाक घटना पर लोगों की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियों आनी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस घटना पर दुख जताया है। 

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने विजाग गैस लीक होने पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘विजाग गैस लीक पर बहुत दुख है। मेरी संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों के साथ है। हालात को काबू में लाने के लिए जल्द ही कदम उठा लिए जाएंगे। मेरे विजाग के लोगों को सुरक्षित रहो…’

साउथ सिनेमा के अभिनेता राम चरण ने ट्विटर पर इस घटना के लिए शोक जताते हुए लिखा, ‘विजाग गैस लीक घटना के जुड़े दृश्य दिल देहला देने वाले हैं। इस घटना में मरने वालों के परिवार वालों के साथ मेरे संवेदनाएं हैं। उम्मीद है कि इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे होंगे। मैं विजाग के लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं’। 

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने विजाग गैस लीक की घटना के लिए अपने ट्वीट में लिखा, ‘जैसे ही मैं जागी विजाग गैस लीक की घटना सुर्खियों में थी। जिन्होंने भी अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना और जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं।’ मशहूर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री कुबरा सेट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विजाग गैस लीक 2020 की एक और तबाही है। विजुअल्स दिल दहला देने वाले हैं। अब सरकार को कुछ करना चाहिए।’

साउथ सिनेमा से सुपरस्टार रवि तेजा ने भी गैस लीक पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘विजाग गैस लीक की खबर सुनपर काफी परेशान हूं। हर दिन ये साल खराब होता जा रहा है। इस घटना में मारे गए परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायल हुए लोगों की के लिए मैं जल्द ठीक होने की कामना करता हूं’। इनके अलावा और भी कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर शोक जताया है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img