मुंबई / बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लोगों के चेहरे पर स्माइल लाने वाला वीडियो शेयर करके रोहित शेट्टी के मजेदार अंदाज को दिखाया है | इस फनी वीडियो से रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के फन साइड खुलासा किया है | एक्शन फिल्मों के नंबर 1 डायरेक्टर माने जाने वाले रोहित शेट्टी इस वीडियो में एक टॉय कार चलाते दिख रहे हैं |
इस वीडियो की शुरुआत में एक क्लाउन कार नजर आती है | साथ ही फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी भी एक क्लाउन कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘सर्कस’ के सेट से ये मजेदार पल कैद किया है | इस वीडियो की शुरूआत रणवीर सिंह ने रोहित को ‘देश के सबसे गंभीर स्टंट निर्देशक’ के रूप में पेश करते हुए की | अभिनेता ने वीडियो में आगे दिखाया की रोहित शेट्टी एक क्लाउन कार से राउंड लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जैसे ही निर्माता को आभास होता है कि रणवीर उनकी वीडियो बना रहे हैं, तो वह बोलते हैं, ‘तू शूट कर रहा है’ |
ये भी पढ़े :बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा मुंबई के जानेमाने बिजनसमैन के संग लेंगी सात फेरे, 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगी- दीया मिर्ज़ा
वीडियो में रणवीर नहीं हैं, लेकिन उन्हें कैमरे के पीछे एक अच्छी हंसी सुनाई दे रही है | रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘रोहित अपना काम काफी गंभीरता से करते हुए.’आपको बता दें कि फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी दूसरी बार साथ काम करने जा रहे हैं | इसके पहले दोनों ने ‘सिम्बा’ में एक साथ काम किया था | लेकिन इनके अलावा रोहित की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में भी रणवीर कपूर ने केमियो किया है |