रोहतक / हरियाणा के रोहतक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
हरियाणा के रोहतक स्थित मेहर सिंह अखाड़े में हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी में सात लोगों को गोलियां लगी। गोली लगने से प्रदीप मलिक, पूजा, साक्षी, सतीश और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं अमरजीत औँर तीन साल के लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वारदात के पीछे की वजह तलाशने में और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।

गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब जाट कॉलेज के पीछे स्थित अखाड़े में कुछ अनजान लोग घुसे और उन्होंने सीधे गोलियां चलानी शुरू कर दी। जैसे ही यह सूचना आसपास के लोगों को मिली तो शहर में हडकंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि घटना की जानाकारी जुटाने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया है।
शुरुआती जानकारी में पता चला कि रेसलिंग के कोचों के बीच के पुराने झगड़े को लेकर यह वारदात हुई। हमलावर भी खुद भी कोच बताया गया है। उसका नाम सुखविंदर बताया गया है। वह रोहतक के पास बड़ौदा गांव का रहने वाला है और काफी समय से यहां नौकरी कर रहा था।