Friday, September 20, 2024
HomeNationalनज़र हटी दुर्घटना घटी, ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट दर्जन भर से ज्यादा की मौत, कई घायल, कैरीबैग में...

नज़र हटी दुर्घटना घटी, ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लास्ट दर्जन भर से ज्यादा की मौत, कई घायल, कैरीबैग में फटाखा रखकर भजन – कीर्तन करना पड़ा महंगा, भगवान का बुलावा, पुलिस ने कहा नगर कीर्तन के दौरान सावधानी बरते

रिपोर्टर अदिती मजूमदार 

तरनतारन वेब डेस्क / पंजाब  के  तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़ा धमाका होने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए | बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे ले जाया जा रहा था | इस बीच अचानक आग लग गई और पटाखे फट गए | इस धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई |  कई महिलाये आग की चपेट में आने से झुलस गई | मौके पर कई महिलाये बेसुध होकर गिर पड़ी | भजन कीर्तन कर रही महिलाओ को किसी बम विस्पोट का अंदेशा हुआ, लेकिन जब आतिशबाजी और फटाखे दिखाई दिए | तब उन्हें किसी अपने साथी की लापरवाही और भूल का अहसास हुआ |  

इस धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई | घायलों को अस्पतालपहुंचाया गया है | यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला जा रहा था| पुलिस घटना की जांच कर रही है | धमाके के बाद घटनास्थल पर ट्रॉली के परखच्चे बिखर गए | पंजाब के आईजीपी बॉर्डर  ने बताया था कि धमाके में कई लोगो की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए | ताजा जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़कर लगभग एक दर्जन हो गई है |

आंशका  जताई जा रही है कि अभी यह संख्या और बढ़ सकती है | एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक  जुलुस के दौरान लोग पटाखे भी छोड़ रहे थे | ऐसे में काफी मात्रा में पटाखे ट्रैक्टर -ट्रॉली पर लदे थे  | असावधानी बरतने से फटाखों के डिब्बों में आग लगी और धमाका हो गया | फ़िलहाल अस्पताल में पीड़ित परिवारों का ताँता लगा हुआ है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img