Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhराजनांदगाव में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी,अध्यक्ष पद गीता घासी साहू और...

राजनांदगाव में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी,अध्यक्ष पद गीता घासी साहू और उपाध्यक्ष पद पर विक्रांत सिंह काबिज़ |  

रिपोर्टर-मनोज सिंह चंदेल 
  राजनांदगाव / जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। यहां 24 सीट में मामला 11-11  पर अटका हुआ था।  यहां 11 भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई थी, तो वही कांग्रेस से। 11 प्रत्याशी विजय होकर जिला पंचायत पहुंचे थे। इसके अलावा भाजपा से बागी होकर चुनाव लडी़ गीता साहू और एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते थे। अब जिला पंचायत अध्यक्ष। चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर थे। वहीं भाजपा ने अपने बागी प्रत्याशी कोई ही अपना अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया, वहीं निर्दलीय सदस्य को भी अपने पक्ष किया । जिससे यहां भाजपा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रभा साहू ने नामांकन भरा था। मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई और 24 में 14 मत भाजपा की गीता साहू के पक्ष में पड़े। यहां कांग्रेस के एक सदस्य ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग किया और भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू की जीत हुई। जीत के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। 


   अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने फिर जोर लगाया।  भाजपा ने जिला पंचायत। उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रांत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया वही कांग्रेस ने दो बार के सदस्य रहे महेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विक्रांत सिंह 2 मतों से उपाध्यक्ष पद पर विजय घोषित हुए, विक्रांत सिंह को 13 मत मिले वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को महेन्द्र यादव को 11 मत मिले। जीत के बाद नव निर्वाचित उपाध्यक्ष ने भी अपनी प्राथमिकताएं बताई। जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई, वहीं कांग्रेस को अपने ही सदस्य की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार का सामना करना पड़ा।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img