रिपोर्टर – मनोज सागर
रायपुर / भोपाल – मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार बच गई है | ज्यादातर सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाये हुए है | हालाँकि कांग्रेस को करिश्माई जीत की उम्मीद है | पार्टी नेताओं की दलील है कि अभी तो काउंटिंग शुरू हुई है | उधर शुरू रुझानों में बढ़त मिलने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत उनके मंत्री मंडल ने राहत की साँस ली है | मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है | बीजेपी 18 और कांग्रेस 8 सीट पर आगे है | ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे चल रही है |

इन सीटों पर बीजेपी आगे–
सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे, ग्वालियर से भाजपा के प्रदुम्न सिंह तोमर आगे, अनूपपुर से भाजपा के बिसाहूलाल से आगे, सुरखी से भाजपा के गोविंद राजपूत आगे, बमौरी से भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे, बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रदुम्न सिंह लोधी आगे, ग्वालियर ईस्ट से भाजपा की मुन्नालाल गोयल आगे, डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे, सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंग डंग आगे, सांची से भाजपा के प्रभुराम आगे, मान्धाता से भाजपा नारायण पटेल से आगे, मुंगावली से भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे, नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा कासडेकर आगे, बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे, अशोकनगर से भाजपा के जसपाल सिंह जज जी आगे और जोरा से भाजपा के सूबेदार सिंह राजोधा आगे है |
इन सीटों पर कांग्रेस आगे–
भांडेर से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे, आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे और सुमावली से कॉन्ग्रेस के अजय सिंह कुशवाहा आगे निकले है |

उधर छत्तीसगढ़ में एक मात्र उपचुनाव वाली मरवाही विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत के आसार बढ़ गए है | कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव तीसरे राउंड के बाद भी भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़ते बनाए हुए हैं। तीन राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 6500 वोटों से आगे हैं। तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको 12971 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 6534 वोट मिले हैं।
