रायपुर। असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने अपनी टोली रवाना कर दी है। प्रचारा के लिए छत्तीसगढ़ से सांसद समेत कई गैर नेताओं के नाम शामिल किया है। बता दें वर्तमान में छत्तीसगढ़ का बजट सत्र चल रहा है।

असम विधानसभा चुनाव होने से छत्तीसगढ़ भाजपा दिग्गज नेत्री चुनाव प्रचार के लिए असम जाएंगी, प्रदेश में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के चलते विधायकों को प्रचार में जाने में दिक्क्त हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने गैर विधायकों को अभी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने असम चुनाव अभियान का मोर्चा संभाला हुआ है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जारी किये सूची के अनुसार, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, संजय श्रीवास्तव, किरण देव सहित अन्य नेताओं के नाम शामिल है।