मुंबई / बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान सलमान खान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं | इस मौके पर एक्टर को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं | सलमान खान 55 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा लव लाइफ को लेकर भी पहचाने जाते हैं।

सलमान खान का अफेयर सोमी खान, संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय तक रहा है। हालांकि, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड महज 19 साल में बनी थीं।
सलमान खान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ में पहली गर्लफ्रेंड का विस्तार से जिक्र है। सलमान खान को पहला प्यार 19 साल की उम्र में हुआ था। उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम शाहीन जाफरी था।

शाहीन जाफरी पेशे से मॉडल थीं। इसके अलावा वह दादा मुनी यानी अशोक कुमार की नातिन भी हैं। वहींं,कियारा आडवाणी की मौसी हैं। सलमान खान सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।
सलमान खान की लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी रहती थी। शाहीन भी उस वक्त इसी कॉलेज में पढ़ाई किया करती थीं। सलमान की ऐसी दीवानगी देखकर शाहीन इंप्रेस हो गई थीं।

विश्वदीप घोष ने ‘हाल ऑफ फेम सलमान खान’ में लिखा है सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपनी फैमिली से मिलवाया था। दोनों की फैमिली इस रिश्ते के लिए तैयार थी। सलमान खान के परिवार को भी शाहीन बेहद पसंद थीं।
शाहीन और सलमान का अफेयर चल रहा था। इसी दौरान सलमान की लाइफ में संगीता बिजलानी की एंट्री हुई थी। संगीता 1980 में मिस इंडिया रह चुकी थीं। संगीता बिजलानी उम्र में बढ़ी थीं।

सलमान खान को संगीता की मैच्युरिटी काफी पसंद आई। वहीं, बॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप के बाद अकेली थी। संगीता बिजलानी और सलमान खान की शादी के कार्ड छप गए, लेकिन आखिर में संगीता से भी ये शादी नहीं हो सकी।