लॉकडाउन में बेहद HOT हुईं बिपाशा बसु, पिंक शर्ट में शेयर की बोल्ड तस्वीर ,पति करण सिंह ग्रोवर ने भी की तारीफ

0
5

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / लॅाकडाउन में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी फिटनेस पर फोकस किया। इसी फेहरिस्त में नाम शामिल है बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु का। उनकी खूबी ये रही है कि वह हमेशा से ही अपनी फिटनेस और ग्लैमर से लोगों को प्रभावित करती रही हैं। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी के बाद बिपाशा बसु लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु काफी एक्टिव रहती हैं। बिपाशा ने हाल ही में अपनी बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

कोरोना लॅाकडाउन और अनलॅाक शुरू है, इसमें बिपाशा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई और पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले जहां अपनी बिना मेकअप की तस्वीर से बिपाशा ने सुर्खिया बटोरी। वहीं इस बार पिंक शर्ट में वह कहर ढा रही हैं। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कैप्शन में लिखा है “मूड… अपने आप को प्यार करो।” दूसरी तस्वीर में बिपाशा ने लिखा, ‘मैं एक फूल नहीं बनूंगी जो अपनी सुंदरता के तोड़ ली जाऊं और फिर मुरझाने के लिए छोड़ दिया जाए। मुझे खोजना मुश्किल है और भूलना असंभव।’ फैंस बिपाशा की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CC5o9mbD9HX/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इससे पहले भी बिपाशा बसु ने कई पुरानी तस्वीरें साझा की थीं, जो खूब वायरल हुई थीं। लेकिन इस तस्वीर में तो बिपाशा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर पर बिपाशा बसु के एक फैन ने लिखा, ‘मैम आप बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक ने लिखा, ‘आप इतनी खूबसूरत क्यों हैं?।

https://www.instagram.com/p/CC3Y3HbjPZo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

इन दिनों बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ घर पर समय बिता रही हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं। बिपाशा को फिल्म ‘राज’ के लिए ज्यादा जाना जाता है। इस फिल्म में उनके साथ डीनो मोरिया थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। साथ ही फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे।

गौरतलब है कि बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म ‘राज’ (2002) में काम किया। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इसके बाद बिपाशा ने इसी जॉनर की कई फिल्में की। आज भी हॉरर फिल्मों के लिए बिपाशा पहली पसंद होती हैं।