Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhबिलासपुर : रात 12 बजे दोस्त को वीडियो कॉल कर महिला सब...

बिलासपुर : रात 12 बजे दोस्त को वीडियो कॉल कर महिला सब इंजीनियर ने लगा ली फांसी, लाख समझाने के बाद नहीं मानी बात

बिलासपुर। जल संसाधन विभाग में पदस्थ महिला सब इंजीनियर ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करने ने बाद फांसी लगा ली। युवती के मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र के सिचाई कॉलोनी का है। 30 वर्षीय शशि टण्डन सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ थीं। शशि की पदस्थापना वर्तमान में सकरी सब डिवीजन में थी। जहां शशि सिंचाई कॉलोनी के आबंटित क्वार्टर में अकेले रहती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि ने गुरुवार को अपने परिजनों को फोन लगा कर उनसे बातचीत की थी। इस दौरान वो सामान्य थी । उसने घर वालों से सामान्य चर्चा की थी। रात 12 बजे के करीब शशि ने अपने बचपन के मित्र मल्हार विजय कुमार साहू को फोन किया।

बचपन की दोस्ती होने के कारण शशि विजय से हर बात शेयर करतीं थी। घटना वाले दिन भी वो विजय से वीडियो फोन के माध्यम से बात की थी। उस वक्त विजय का परिवार सिंगरौली मध्यप्रदेश से मल्हार वापस आ रहा था।

वीडियो कॉल के समय युवती ने अपने गले मे फंदा फंसाया हुआ था जिसको देख कर हड़बड़ाए विजय व उसके घर वालों ने शशि को समझाने की कोशिश की, लेकिन शशि ने फोन काट दिया था।

हड़बड़ाए विजय ने पुलिस को सूचना दी जिस पर सकरी पुलिस सरकारी आवास में पहुंची तब तक शशि फांसी पर लटक कर जान दे चुकी थी। पुलिस ने युवती के मोबाइल का  परीक्षण करवाने के साथ ही कॉल डिटेल निकाल कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img