Sunday, September 22, 2024
HomeNationalबड़ी खबर : RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन,...

बड़ी खबर : RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था इलाज

दिल्ली / एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि RJD के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है | उन्हें आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी | बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था | 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया | वह वेंटिलेटर पर थे | उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है | इसके पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था | 

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफा देने से बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को झटका लगा था | रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे | उन्होंने दिल्ली एम्स के आईसीयू से अपना इस्तीफा रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव को भेजा था |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img