Monday, September 23, 2024
HomeNationalबड़ी खबर : पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को...

बड़ी खबर : पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को आया कार्डियक अरेस्ट, आनन-फानन में अस्पताल में कराए गए भर्ती

कोलकाता / भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। थोड़ी देर में सौरव गांगुली का हेल्थ बुलेटिन जारी होगा। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। 

गांगुली को सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।’

ये भी पढ़े : 30 साल की महिला सब-इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – ‘ये मेरी करनी का फल’, जांच में जुटी पुलिस

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img