बड़ी खबर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने साजिश, सक्रीय साजिशकर्ताओं के तारों को जोड़ने में जुटी पुलिस, एक चिट्ठी से हुआ खुलासा,सीएम की बढ़ाई गई सुरक्षा, जल्द शुरू होगा गिरफ्तारी का दौर, पुलिस को मिले अहम् सुराग

0
2

भुवनेश्वर / ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। अंदेशा जताया गया है कि साजिशकर्ता उनके इर्द – गिर्द के लोग है। लिहाजा सीएम हॉउस और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे है, जिससे पता पड़ता है कि आस्तीन के सांप मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर सीएम हॉउस तक मौजूद है। जाँच में जुटी पुलिस जल्द ही साजिश का पर्दाफाश करने की तैयारी में है।

दरअसल, सीएम पटनायक को एक चिट्ठी मिली है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश रची जाने की बात लिखी है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इस घटना के बाद भुवनेश्वर में हड़कंप है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने वाला पत्र आखिर किन हाथों से गुजरते हुए सीएम हॉउस पहुंचा, इसकी पड़ताल जारी है। इस पत्र में कहा गया है कि नवीन पटनायक को जान से मारने की साजिश क्यों रची गई।

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की एक अनाम चिट्ठी मिली है | इसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है | उन्होंने बताया कि यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने इस विषय की जांच का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक यह पत्र पटनायक के आवास के पते पर आया है. इस पत्र में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल किया गया था | पत्र में जान से मारने की धमकी देने के साथ ही यह भी कहा गया है कि जान से मारने की साजिश का सरगना नागपुर (महाराष्ट्र) में रहता है। यह पत्र पांच जनवरी को मिला था. इसके बाद विशेष सचिव (गृह) डॉ. संतोष बाला ने राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस विषय की जांच करने का आदेश दिया है | बाला ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के आवास, सचिवालय और उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 9वीं-11वीं के छात्रों को इस बार नहीं दिया जायेगा जनरल प्रमोशन, अपने स्कूल में परीक्षा देंगे छात्र