बड़ी खबर : CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, स्टूडेंट cbseresults.nic.in पर देखे परिणाम

0
5

दिल्ली वेब डेस्क / केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-cbseresults.nic.in, cbse.nic.in व results.nic.in है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई भी दी।

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे चेक करें दसवीं का रिजल्टसबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in है।
    यहां होम पेज पर आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
    इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। जहां अपना विवरण डालने के बाद विद्यार्थियों को स्क्रीन पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

बता दें कि CBSE 12वीं का रिजल्ट 13 जुलाई यानी सोमवार को घोषित किया जा चुका है |  इस बार 12वीं में 88.78% स्टूडेंट्स पास हुए है | जिसमें दिल्ली जोन में 94.39 प्रतिशत रिजल्ट रहा है |  CBSE 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है |  इस बार 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 92.15 प्रतिशत रहा है |  इस साल CBSE 12वीं में स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज पिछले साल के मुकाबले 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है |  पिछले साल कुल 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे |