Friday, September 20, 2024
HomeNationalबड़ी खबर : अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा विवाद सुलझाने को लेकर...

बड़ी खबर : अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा विवाद सुलझाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को दी गई चुनौती

दिल्ली वेब डेस्क / अयोध्या विवाद के बाद अब काशी और मथुरा विवाद भी सुलझ सकता है | लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में काशी-मथुरा विवाद पर भी याचिका दाखिल की गई है | जानकारी के मुताबिक हिंदी पुजारियों के संगठन विश्व भद्र पुजारी पुरोहित महासंघ ने प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को चुनौती दी है | याचिका में कई ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए काशी व मथुरा विवाद को लेकर कानूनी कार्रवाई को फिर से शुरू करने की मांग की गई है |

ये भी पढ़े : पति -पत्नी के बीच तूतू मै मै, पत्नी पर चोरी का इल्जाम, 20 लाख के गहने चोरी करने को लेकर पति ने दर्ज कराई FIR, रायपुर की घटना 

प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट में कहा गया है कि 15 अगस्त, 1947 को जो धार्मिक स्थल जिस संप्रदाय का था वो आज, और भविष्य में, भी उसी का रहेगा | हालांकि अयोध्या विवाद को इससे बाहर रखा गया था | दरअसल उस पर कानूनी विवाद स्वतंत्रता से पहले का चल रहा था | याचिका में कहा गया है कि इस एक्ट को कभी चुनौती नहीं दी गई और ना ही किसी कोर्ट ने न्यायिक तरीके से विचार किया गया |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img