Saturday, September 21, 2024
HomeChhatttisgarhबीजेपी मेंबड़ा बदलाव… दो दशक बाद सौदान सिंह से लिया गया छत्तीसगढ़ का प्रभार, ...

बीजेपी मेंबड़ा बदलाव… दो दशक बाद सौदान सिंह से लिया गया छत्तीसगढ़ का प्रभार,  इन्हें मिली नई जिम्मेदारी  

रायपुर / सौदान सिंह को हरियाणा, पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रभार संभालेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन मंत्रियों के कामकाज में बदलाव किया है।

शिवप्रकाश दोनों राज्यों के अलावा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र का भी काम देखेंगे। उनका केन्द्र भोपाल रहेगा। इससे परे बरसों तक छत्तीसगढ़ का काम देख रहे सौदान सिंह हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभार संभालेंगे। इससे परे राष्ट्रीय महामंत्री बी सतीश संसदीय कार्य, समन्वय एससी-एसटी और विशेष संपर्क का प्रभार देखेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने संगठनात्मक नियुक्ति में फेरबदल किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह से करीब दो दशक बाद छत्तीसगढ़ का प्रभार ले लिया गया है। उनकी जगह पर अब शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है।

इसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वी सतीश को दिल्ली केंद्र का संगठक नियुक्त किया है। सौदान सिंह को चंडीगढ़ केंद्र का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

वहीं शिव प्रकाश को भोपाल केंद्र का राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इन तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img