
Bhupesh Baghel ED Raid: रायपुर / दिल्ली : छत्तीसगढ़ में आज फिर एक नया ड्रामा देखने मिल सकता है | प्रवर्तन निदेशालय ED ने आज शुक्रवार 18 जुलाई को सुबह होते ही छापेमारी शुरू की है | पूर्व मुख्यमंत्री भूपे – बघेल के भिलाई स्थित आवास पर तीन गाड़ियों में सवार ED की टीम ने दस्तक दी है | केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मौजूद ED की टीम जाँच पड़ताल में जुटी है | वही दूसरी ओर प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र का आज आखिरी दिन भी है | लिहाजा माना जा रहा है कि, आरोपी बघेल और उनका गिरोह अपने बचाव में कोई नया राजनैतिक ड्रामा भी खड़ा कर सकता है | ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किये है | विधानसभा में भी राजनैतिक सरगर्मियां तेज देखी जा रही है | पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानों पर ED और सीबीआई की रेड कोई नई बात नहीं है | लेकिन एजंसियों ने विभिन्न घोटालो में पूर्व मुख्यमंत्री को नामजद करने के बावजूद न तो कभी समन जारी किया है, और न ही उनकी गिरफ़्तारी को लेकर कोई गंभीरता दिखाई है | एक बार फिर ED बघेल की दहलीज पर है | अबकी बार वे धर दबोचे जाएंगे ? या फिर ED की रेड सिर्फ औपचारिक साबित होंगी ? आम जनता की निगाहें इस ओर लगी हुई है |

राज्य में घोटालो के मसीहा के नाम से कुख्यात पूर्व मुख्यमंत्री भू -पे बघेल 15 हजार करोड़ के महादेव एप सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी है | जबकि 3200 करोड़ के शराब घोटाले की चल रही जांच में भी उनका नाम अवल्ल नंबर पर बताया जा रहा है | उनके पुत्र चैतन्य बघेल से ED दो से अधिक बार पूछताछ कर चुकी है | उनका रियल स्टेट का कारोबार ब्लैकमनी पर आधारित बताया जाता है |
READ MORE- पीयो और पीने दो, शराब घोटाले के आरोपियों ने पहले गंगा जल लेकर खाई कसम, फिर दायर की अग्रिम जमानत याचिका, सुनवाई इसी हफ्ते, चर्चा में महफ़िल…

प्रदेश में कांग्रेस को खोखला कर दर्जनों घोटालो में आये दिन कभी ED तो कभी सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री के ठिकानो पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक शराब घोटाला और राज्य के चर्चित महादेव सट्टा ऐप जैसे मामलों में ED की जारी जांच के सिलसिले में सुबह 6 बजे से छापेमारी की कार्रवाई चल रही है | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि एजेंसियां कुछ नए ठिकानों का भी रुख कर सकती है | हालाँकि उसने इस छापेमारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है |
RAED MORE- ‘ED आ गई है’ — बेटे के बर्थडे पर बघेल हाउस में सियासी सनसनी,बघेल के घर पड़ा छापा…

पूर्व मुख्यमंत्री के भिलाई स्थित ठिकाने में केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं। यहाँ बघेल समर्थक भी जुटने लगे है | कोंग्रेसी सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में गतिरोध उत्पन्न करने के लिए हाथ – पैर मारना शुरू कर दिया है | दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के जिन विधायकों को बघेल ने विधानसभा टिकट दिलवाई और मोटा फाइनेंस कर जीत दिलवाई थी, ऐसे कई विधायकों को बीजेपी और ED का विरोध करने के लिए संदेशा भेजा गया है | उधर भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मुख्यमंत्री ने एजेंसियों पर दबाव बनाने के लिए नया पैंतरा आजमाया है | उनका आरोप है कि आज विधानसभा में अडानी के लिए कथित तौर पर तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था। इसलिए ED उनके घर आई है। ED की रेड की खबर चौतरफा फैलने में देर नहीं लगी |

इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि बतौर फेस सेविंग पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर नया राजनैतिक पैंतरा खेला है | उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर लिखा कि, “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। फ़िलहाल इस छापेमारी को लेकर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है | जबकि कांग्रेस के भीतर बघेल के विरोध में माहौल देखा जा रहा है | पार्टी के कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री की कथनी और करनी पर सवालियां निशान लगाया है | उनका दावा है कि ED की कार्यवाही से भ्रष्ट नेताओं की पोल खुल रही है, इससे कांग्रेस जहाँ मजबूत होगी वही नए नेतत्व को वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सत्ता में काबिज़ होने का मौका भी मिलेगा |
READ MORE- छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ का शराब घोटाला — अदालत में चालान पेश होने के बाद 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 7 सेवा निवृत्त भी लपेटे में, देखें लिस्ट…

कई वरिष्ठ कोंग्रेसी नेताओं ने ED की छापेमारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है | उनके मुताबिक ED लगातार बघेल के कुकर्मो का खुलासा कर रही है, लेकिन दागी बाप – बेटे को गिरफ्तार करने से परहेज़ बरत रही है | नाम न जाहिर करने की शर्त पर कई दिग्गज नेताओं ने यह भी दावा किया कि बघेल के हाथों में मुख्यमंत्री का पद सौंपना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल थी | उनके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता में काबिज़ होकर आर्थिक अपराधियों का गिरोह बना लिया था | नतीजतन प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से हाथ धो बैठी थी | लेकिन अब एजंसियों के सफाई अभियान से कांग्रेस के अच्छे दिनों के आने की उम्मीद जगी है | फ़िलहाल ED की रेड के परिणामों पर लोगों की निगाहें लगी हुई है |